{"_id":"62507834a6cbea707619cf57","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6901213151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद आने से पलटी डीसीएम, चालक-क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद आने से पलटी डीसीएम, चालक-क्लीनर घायल
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर बहराइच से आगरा जाते समय चालक को नींद आने से डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बहराइच के थाना दरगाह शरीफ के बिशनपुरा राहु गांव निवासी चालक फरमान गांव के ही साथी क्लीनर शिबू के साथ शुक्रवार को बहराइच से भूसा लादकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा जा रहा था। जैसे ही सलेमपुर गांव के पास पहुंचे, चालक को नींद आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे यूपीडा व एनसीसी अधिकारियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को साथ ले गए। एक्सप्रेसवे पर भूसा फैलने से लगभग 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। कर्मियों ने रोड साफ कर दोबारा यातायात सुचारु कराया।