{"_id":"62055f6bd892c153d6423fe5","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6799549143","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप सेंक रहे युवक पर गिरी एचटी लाइन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप सेंक रहे युवक पर गिरी एचटी लाइन, मौत
विज्ञापन
जितेंद्र उर्फ जीतू (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन शॉर्ट सर्किट से टूट कर धूप ले रहे युवक पर जा गिरी। युवक करंट की चपेट में आकर धू-धूकर कर जलने लगा। छत से धुआं उठता देख आस-पड़ोस के शोर-शराबे पर छत पर पहुंचे तो अपने युवक को जलता देख परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर गांव की बिजली को कटवाया गया। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
गुरुवार को क्षेत्र के बहादुरपुर मझिगवां निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (35) सुबह धूप लेने के लिए छत पर गया हुआ था। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन शॉर्ट सर्किट की वजह से टूटकर उसके ऊपर जा गिरी। करंट की चपेट में आने से शरीर से आग की लपटें निकलने लगीं। आस पड़ोस में रह रहे ग्रामीणों ने छत से धुआं उठता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जितेंद्र के परिजन छत पर पहुंचे तो जितेंद्र को जलता देख उनके होश उड़ गए। थोड़ी देर में घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव की बिजली को कटवाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जितेंद्र की पत्नी रेनू व उसकी पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है। जितेंद्र ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के परिजनों व गांव के ग्रामीणों ने पहुंची पुलिस के सामने हंगामा करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता के समझाने के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया।