{"_id":"6202b770a26c6d50bf2f9a4b","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp679592529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चालक की हालत नाजुक, कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चालक की हालत नाजुक, कानपुर रेफर
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी पिकअप से अनियंत्रित बाइक पीछे से जा टकराई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट लाक नहीं था, इससे सिर से उछल कर दूर जा गिरा। घायल को यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
दिल्ली उत्तरी-पूर्वी करावल नगर मुकुंद विहार निवासी टेकचंद्र (55) लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के गोवा गांव के पास उनकी बाइक खड़ी पिकअप में पीछे से जा टकराई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत मौके से भाग गया। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा ओमप्रकाश सिंह, इफ्कान और सहकार ग्लोबल गश्ती दल मौके पर पहुंचे।
घायल टेकचंद्र को एंबुलेंस के चालक गौरव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत नाजुक होने पर घायल को कानपुर रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त बाइक को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। (संवाद)