{"_id":"61d73283c8386d5e5e03f083","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp673944815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक डिवाइडर से टकराई पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक डिवाइडर से टकराई पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
तालग्राम। गुरुग्राम से आंबेडकर नगर जाते समय चालक को नींद की झपकी आने से गुरुवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
आंबेडकर नगर थाना भीटी परिभान गांव निवासी संदीप (27) गुरुग्राम की एक निजी स्पोर्ट्स कंपनी में काम करते थे। पत्नी माला (25) के साथ बाइक से आंबेडकरनगर जा रहे थे।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास गुरुवार दोपहर पहुंचते ही अचानक झपकी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया एनसीसी नागर्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी और सहाकर ग्लोबल गश्ती दल ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। डॉक्टरों ने महिला माला को मृत घोषित कर दिया। पति संदीप का इलाज चल रहा है। हेलमेट लगाए होने के कारण संदीप के सिर में चोट नहीं आई। जिससे जान बच सकी है।
बाइक को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा का करा दिया गया । मेडिकल कालेज प्रशासन की सूचना पर दरोगा संजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल संदीप ने बताया कि एक निजी स्पोर्ट्स कंपनी में गुरुग्राम काम करते थे। चार साल पहले शादी हुई थी। अभी बच्चे नहीं हैं।