{"_id":"61ca015ba60ea279ab3519cc","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6720666114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कन्नौज। बख्सीपुर्वा गांव के सामने सोमवार शाम रोड पार कर रहे मासूम को डंपर ने टक्कर मार दी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और परिचालक डंपर छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हरदोई-कन्नौज रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
सदर कोतवाली के बख्सीपुर्वा गांव निवासी किसान प्रमोद कुमार का पांच वर्षीय बेटा नीरज सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के सामने हरदोई-कन्नौज रोड पार कर रहा था। इस दौरान डंपर ने नीरज को चपेट में ले लिया। नीरज की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे को अंजाम देने वाला चालक और परिचालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग निकले। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया।
आक्रोशित परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने परिजनों को जल्द चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।