{"_id":"61bf78314b235f205d390c22","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6705243167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। आगरा से दवा लेकर लौटते समय एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों क्षेत्र के कबीरपुर गांव की रहने वाली थीं। हादसा मैनपुरी जिले के करहल के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अब परिजन मां-बेटी के शव का इंतजार कर रहे हैं। उधर, इनकी ओमिनी में सवार फर्रुखाबाद की एक महिला ने भी इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी रेहाना खातून (55) राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजापुर में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थीं। उन्होंने पांच माह पहले बेटी गजाला (18) का सीने में गांठ का ऑपरेशन आगरा के एक अस्पताल में कराया था। शनिवार को क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी ओमिनी चालक साजिद अली के साथ वह और बेटी गजाला दवा लेने गई थीं। लौटते समय फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के अजीजुलपुर गांव निवासी भुल्लन, उनकी पत्नी बानो, बेटी आमना बानो व तयस्सम ने भी ओमिनी में लिफ्ट ले ली। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी करहल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने इनकी ओमनी में टक्कर मार दी। ओमनी पलट गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने सभी को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान कबीरपुर की रेहाना, उनकी बेटी गजाला व फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में अजीजलपुर निवासी आमना बानो ने दम तोड़ दिया। इटावा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन सहित ग्रामीण शव आने का इंतजार कर रहे हैं। घटना से बेटा कामिल, आदिल बेटी साइमा हाशमी रो-रोकर बेहाल हैं।
पति की मौत के बाद पाई थी नौकरी
रिहाना के पति एहसान अली आयुर्वेदिक विभाग में कार्यरत थे। बीमारी के चलते 1993 में मौत हो गई थी। उनकी जगह है पत्नी को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी।
एक माह पहले हुई थी बेटे की शादी
रेहाना ने बड़े बेटे कामिल की शादी इसी 15 नवंबर को हरदोई के बिलग्राम में की थी। घर में अभी भी शादी की खुशियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई मौत से परिवार में माहौल गमगीन हो गया है।