{"_id":"5f528e228ebc3e54be3bf582","slug":"crimae-kannauj-news-knp5807492181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की जेब से 46 हजार रुपये उड़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की जेब से 46 हजार रुपये उड़ाएं
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ई-रिक्शा से नलकूप का बिजली बिल जमा करने जा रहे प्रसपा के प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र सिंह के पिता की जेब काटकर बदमाश ने 46 हजार रुपये पार कर दिए। शोर बचाने पर जेबकतरा पीछे आ रही बाइक पर बैठकर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
ग्राम मोहन नगला निवासी नेत्रपाल पुत्र भगवती सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नलकूप का बिजली बिल जमा करने साइकिल से जा रहे थे। तेज धूप होने के कारण साइकिल पश्चिमी बाईपास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर खड़ा कर ई-रिक्शा में बैठ गए।
फर्रुखाबाद चौराहे पर एक युवक ई रिक्शा पर बैठ गया। कुछ ही देर में पैंट की जेब काटकर 46 हजार रुपये पार कर दिए। नगला दिलू मोड़ के पास युवक के उतरने पर नेत्रपाल ने जेब कटी देख शोर मचाया। इस पर जेबकतरा पीछे आ रही बाइक पर बैठकर पश्चिमी बाईपास की तरफ भाग गया। नेत्रपाल ने कोतवाली जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।