फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cricketer's family narrowly escapes fire in moving car due to short circuit

Kannauj News: शार्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग बाल-बाल बचा क्रिकेटर का परिवार

Thu, 03 Oct 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cricketer's family narrowly escapes fire in moving car due to short circuit
छिबरामऊ/कन्नौज। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कार में सवार कानपुर के क्रिकेटर और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। कार सवार क्रिकेटर अपने परिजनों के साथ कानपुर से गुरुग्राम जा रहे थे।
विज्ञापन




बुधवार की देर रात यह हादसा शहर में एनएच 34 पर कांशीराम कॉलोनी के सामने हुआ। कार सवार कानपुर शहर के गोविंद नगर निवासी अंकित दुग्गल ने बताया कि वह कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। अपनी टीम में वह ऑलराउंडर भी हैं। बुधवार की देर शाम वह अपनी मां सुमन दुग्गल, पिता कृष्ण कुमार दुग्गल और पत्नी अन्नू दुग्गल के साथ हरियाणा के गुरुग्राम जा रहे थे। कार को झांसी निवासी शिवपूजन चला रहा था। देर रात करीब 10 बजे जब कार छिबरामऊ में जीटी रोड पर कांशीराम कॉलोनी के सामने पहुंची, तभी अचानक शार्ट सर्किट होने से उसमें आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देख ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच कार सवार क्रिकेटर और परिजन आनन-फानन गाड़ी से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed