फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   cricket

किड्स कॉर्नर ने टीएमयू को तीन विकेट से हराया

Sun, 31 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
cricket
बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट में शॉट खेलता मुरादाबाद का खिलाड़ी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बोर्डिंग ग्राउंड में खेले जा रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रि केट टूर्नामेंट में करण चौधरी, सुल्तान अंसारी की अर्द्ध शतकीय पारी की बदौलत किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने टीएमयू मुरादाबाद को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

रविवार को पहला सेमीफाइनल किड्स कॉर्नर व टीएमयू के बीच खेला गया। टीएमयू मुरादाबाद ने टॉस जीतकर 29.5 ओवर में 152 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाएं। उनके बल्लेबाज गौरव नागर ने शानदार 55 रन 6 चौके व 2 छक्के की मदद से बनाए।
विज्ञापन

इसी तरह उजैर मलिक ने 21 रन, वसीम ने 17 रन का योगदान दिया। किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद के गेंदबाज राहुल शर्मा, अक्षत पांडेय, शोएब कुरैशी, सुल्तान अंसारी ने दो दो विकेट लिए। अनिकेत ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने 28.1 ओवर में 156 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किड्स कॉर्नर केबल्लेबाज करण चौधरी ने 53 रन और उनके साथी सुल्तान अंसारी ने 69 रन का योगदान दिया। मुरादाबाद के गेंदबाज मिर्जा ने तीन विकेट, गौरव, हर्षित और वसीम ने एक-एक विकेट लिया। कन्नौज किकेट एसोसिएशन सदस्य के रूप में पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, गुफरान हुसैन, सजल सिंह, पारस दुबे, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुबह सदर एसडीएम गौरव शुक्ला ने टॉस कर मैच शुरू कराया। सुल्तान अंसारी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार भारतीय जनता पाटी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed