{"_id":"68d367e5736f8bc21fe0b49e2ad5d325","slug":"cracker-bursts-fingers-udin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फटने से अंगुलियां उड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फटने से अंगुलियां उड़ीं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम नए नगला (शेखपुर) में उस समय हड़कंप
विज्ञापन
मच गया, जब एक बच्चे के हाथ में पटाखा फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल
हो गया।
उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। ग्राम शेखपुर के नए नगला निवासी सुनील सविता का आठ वर्षीय बेटा रामजीत कक्षा तीन का छात्र है। गुरुवार की दोपहर वह घर के बाहर गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। किसी तरह उसे आतिशबाजी का पटाखा गांव में कहीं पड़ा मिला।
वह उसको छुड़ाने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक पटाखा उसके हाथ में फट गया। जिससे उसके हाथ की सभी अंगुलियां उड़ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीखपुकार सुन आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।