{"_id":"616f0ec10c709d716d42878e","slug":"cousins-died-due-to-current-the-accident-happened-while-returning-home-after-giving-medicine-to-the-younger-brother-the-current-had-landed-in-the-ground-from-the-pole-kannauj-news-knp6591832158","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से चचेरे भाइयों की मौत, छोटे भाई को दवा दिलाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, पोल से जमीन में उतरा था करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से चचेरे भाइयों की मौत, छोटे भाई को दवा दिलाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, पोल से जमीन में उतरा था करंट
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बारिश के चलते पोल से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया।
गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी आरिफ के ढाई साल के बेटे एजाज को बुखार आता था। इससे मंगलवार रात करीब आठ बजे बड़े भाई आसिफ का 17 वर्षीय बेटा अनस निजी चिकित्सक के पास एजाज को दवा दिलाने गया था। दवा लेकर दोनों लौट रहे थे। यह पड़ोसी के चबूतरे पर चढ़कर जा रहे थे। इस दौरान पास में लगे बिजली के पोल से जमीन में करंट उतर आया। दोनों भाई करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गए।
परिवार के लोग आननफानन नजदीक के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आसिफ और आरिफ की कस्बे में प्लंबरिंग के सामान की दुकान है। हादसे परिवार के लोग सदमे में हैं।