{"_id":"662c0e6b8e4d0b2eea0678b7","slug":"counting-of-votes-will-be-done-under-cctv-surveillance-general-observer-kannauj-news-c-214-1-knj1005-112451-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना : सामान्य प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना : सामान्य प्रेक्षक
विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक संदीप कुमार ने नवीन मंडी कन्नौज स्थित मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बारीकियों से जानकारी लेते हुए निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम से संबंधित सभी कक्षों को सुव्यवस्थित कर लिया जाए। इसके साथ ही परिसर की नियमित साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खिड़की दरवाजे सहित सभी प्रकार की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना का कार्य होगा। निर्देश दिए कि रूट प्लान तैयार करते हुए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए पेयजल सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सदर अविनाश कुमार गौतम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।