फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Councilors should cooperate with the chairman for city development: MLA

नगर विकास के लिए चेयरमैन का सहयोग करें सभासद: विधायक

Tue, 14 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Councilors should cooperate with the chairman for city development: MLA
समधन। नगर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने सभासदों से कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मिलजुल कर काम करते हुए चेयरमैन का सहयोग करें।
विज्ञापन


समधन नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को सभासदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय ने नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि नगर में पानी टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही नगर में गलियां व नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब वाटर कूलरों को सही कराया जा रहा है और अन्य जगहों पर भी जरुरत के मुताबिक नगर में नये वाटर कूलर लगाए जाएंगे। बैठक में क्षेत्रीय विधायक ने नगर के विकास कार्य कराने में चेयरमैन को सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर लिपिक दीपक श्रीवास्तव, रोहित कुमार, सभासद आजम, सुशीला, शिवा यादव, नामित सभासद अंकित गुप्ता, प्रवीन दुबे, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed