{"_id":"67c3490f6fb1104abb0922ef","slug":"corruption-in-sardamai-consolidation-voice-reached-lucknow-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126366-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सरदामई चकबंदी में भ्रष्टाचार, आवाज पहुंची लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सरदामई चकबंदी में भ्रष्टाचार, आवाज पहुंची लखनऊ
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम सरदामई में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में की गई धांधली की शिकायतें अब लखनऊ तक पहुंच गईं हैं। विधायक अर्चना पांडेय के पत्र को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण असीम अरुण ने चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखकर वर्तमान चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा नियमानुसार चकबंदी कराने को कहा है।
विधायक अर्चना पांडेय ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चकबंदी आयुक्त विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा था कि ग्राम सभा सरदामई में चकबंदी प्रक्रिया में भारी अनियमिताएं बरती गईं हैं। इससे विभाग व शासन के प्रति ग्रामवासियों में आक्रोश है। जिले के उच्चाधिकारियों ने जानबूझकर काफी अनियमिताएं बरती हैं। बैनामा व वरासत दर्ज नहीं किए गए हैं तथा ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन दूसरे ग्राम के लोगों को फर्जी पट्टे दर्ज कर दे दी गई हैं।
जनहित में ग्राम सरदामई तहसील छिबरामऊ की वर्तमान चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कर नियमानुसार चकबंदी कराई जाए। विधायक के पत्र पर समाज कल्याण मंत्री ने भी वर्तमान चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कर नए सिरे चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने को चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखा है। बताते चलें कि गांव के ही विनोद कुमार सहित कई ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की थी। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ चकबंदी प्रक्रिया में बरती जा रही धांधली को लेकर एसडीएम तथा डीएम से शिकायत की थी।