{"_id":"44f8fd0e3b408e02b30666b05118dd32","slug":"corporation-purchased-15-smrsible-motor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने 15 समर्सिबल मोटर खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने 15 समर्सिबल मोटर खरीदे
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर वासियों को नलकूप का मोटर फुंकने पर अब पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। तत्काल नलकूप में नया समर्सिबल मोटर फिट कर जलापूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने 15 समर्सिबल मोटर को खरीदा है।
शहर में 34 नलकूपों व दर्जनों ओवरहेड टैंकों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। तापमान में इजाफा होते ही पानी की खपत भी बढ़ी है। तकनीकी गड़बड़ी या मोटर फुंकने से नलकूप से जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने 15 नए समर्सिबल मोटर खरीदे हैं। इन्हें जलकल विभाग के कक्ष में रखवाया गया है।
जरूरत पड़ने पर नलकूपों में इन्हें फिट कर दिया जाएगा। साथ ही नलकूपों के खराब मोटर की मरम्मत कराई जाएगी। सूत्रों की मानें तो ऊंचे स्थानों पर आए दिन नलकूप के मोटर दगा दे जाते हैं। इन्हें निकालकर मरम्मत कराने में काफी समय बर्बाद होता है। जलापूर्ति भी प्रभावित रहती है। इसी समस्या के निदान के लिए समर्सिबल मोटर मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
उधर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर व्यवस्था की गयी है। किसी भी मोहल्ले या वार्ड में पेयजल किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जलापूर्ति प्रभावित वाले वार्ड व मोहल्लों का भी सर्वे कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर समर्सिबल पंप फिट कर जलापूर्ति बेहतर बनाई जाएगी।