{"_id":"5ff747ee8ebc3e30960c4b28","slug":"corona-vaccine-kannauj-news-knp604581913","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 25 केंद्रों पर 11 को होगा टीकाकरण अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 25 केंद्रों पर 11 को होगा टीकाकरण अभ्यास
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 25 केंद्रों पर दूसरे चरण का ड्राई रन(टीकाकरण अभ्यास) 11 जनवरी को होगा। मेडिकल कालेज व सौ शय्या अस्पताल समेत जिले की सभी सीएचसी पर अभ्यास किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। अभ्यास के जरिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
कोरोना वैक्सीन लगाते समय किसी तरह की गलती न हो, इसको लेकर जिले के छह अस्पतालों में ड्राई रन हुआ था। अब दूसरे चरण का ड्राई रन जिले के 25 केंद्रों पर होगा। मेडिकल कालेज के अलावा छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल में अभ्यास किया जाएगा। इसी तरह ब्लॉक स्तर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ड्राई रन से विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। दूसरे चरण के ड्राई रन में 375 कर्मचारी भाग लेंगे। इनमें वह कर्मचारी भी शामिल रहेंगे, जो पांच जनवरी को अभ्यास में शामिल थे। पहले चरण के ड्राई रन के दौरान रहीं खामियाें को दूसरे चरण में दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम मैनेजर दीपक राय ने बताया कि पहले चरण का ड्राई रन जिले के छह अस्पतालों में किया गया था। जिला अस्पताल, सीएचसी कन्नौज, जलालाबाद, गुगुरापुर, तिर्वा व मेडिकल कालेज तिर्वा में ड्राई रन हुआ था। अब जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरे चरण का ड्राई रन किया जाएगा। ड्राई रन के दौरान प्रशिक्षण ले चुके लोग भी मौजूद रहेंगे। कर्मचारी के किसी तरह की गलती करने पर तत्काल सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने के संबंध में कॉफ्रेंसिंग नौ को
कोरोना वैक्सीन लगाने से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की वीडियो कॉफ्रेंसिंग एनआईसी में नौ जनवरी को होगी। अपर प्रमुख सचिव शामिल होंगे। वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। अपर प्रमुख सचिव अमित मोहन किसी भी कर्मचारी से प्रशिक्षण के संबंध में प्रश्न पूछ सकते हैं। इस वजह से कॉफ्रेंसिंग के लिए डॉक्टर व कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है।
जिले में छह संक्रमित मिले, तीन ठीक हुए
जिले में गुरुवार को छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, तीन लोगों ने कोरोना को मात दे दी। अब तक जिले में 3477 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उपचार लेने के बाद 3398 ने कोरोना को मात दी है। 31 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। अब तक कोरोना से 48 लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)