{"_id":"61df1769091c9b7f3c2f8e44","slug":"corona-kannauj-news-knp6749995184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर मिले तीस पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर मिले तीस पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में बुधवार को 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने सभी की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 30 मरीज मिलने के साथ अब संक्रमितों की संख्या 100 हो गई है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ-साथ कोरोना टेस्ट कराने में भी लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लक्षण दिखते ही तत्काल लोग कोरोना की जांच कराएं।
पॉजिटिव होने पर खुद को घर पर आइसोलेट कर लें। स्वास्थ्य टीम एक से दो घंटे में मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू कर देगी। हालत बिगड़ने पर तत्काल कोविड हास्पिटल में मरीज को भर्ती कराया जाएगा।
नादेमऊ। मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल आई 19 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव निकली है। सौरिख थाने के नादेमऊ कस्बा के एक गांव निवासी किशोरी 13 जून को लापता हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
बुधवार को मेडिकल परीक्षण के लिए चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र उसे जिला अस्पताल लाए। जहां जांच में वह पॉजिटिव निकाली। एल वन स्तर की पॉजिटिव होने के कारण उसे तिर्वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं साथ ले जाने वाले चौकी इंचार्ज व महिला कांस्टेबल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वह भी अपनी जांच कराएंगे। (संवाद)