{"_id":"60ad33b18ebc3eef0b506194","slug":"corona-kannauj-news-knp630391772","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मिठाई विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मिठाई विक्रेता की मौत
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। सलेमपुर निवासी मिठाई विक्रेता की लखनऊ के केजीएमयू में कोरोना संक्रमण से मंगलवार दोपहर मौत हो गई। यह मधुमेह से भी पीड़ित थे। सात दिन पहले आंख और मुंह में एक तरफ सूजन आने पर भर्ती कराया गया था। रेडियो परीक्षण में ब्लैक फंगस का शक जताया गया था।
सलेमपुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी (55) की मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान थी। 20 अप्रैल को बुखार आने पर परिजनों ने सीएचसी तालग्राम में कोरोना की जांच कराई। यह संक्रमित मिले।
बेटे शिवकुमार तिवारी ने बताया कि इसके बाद मुंह में सूजन आने पर फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर घर ले आए। मुंह में सूजन की वजह से कानपुर के हैलट अस्पताल और यहां से लखनऊ के केजीएमयू लेकर गए। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।