{"_id":"5f3ac5278ebc3e62254e2143","slug":"corona-kannauj-news-knp5773076156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ बाइक से कोविड अस्पताल पहुंची संक्रमित गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ बाइक से कोविड अस्पताल पहुंची संक्रमित गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही पीड़ित गर्भवती पति के साथ बाइक से कोविड अस्पताल मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। उसे देखकर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सीएमएस से वार्ता कर उसे भर्ती किया। हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया।
रानी अंवतीबाईनगर नगर निवासी 30 वर्षीय गर्भवती रविवार को मेडिकल कॉलेज दवा लेने आई थी। डाक्टरों ने उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर घर भेज दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिली, तो वह बगैर एंबुलेंस भर्ती होने के लिए मेडिकल कालेज पति के साथ बाइक से पहुंच गई।
आइसोलेशन वार्ड के बाहर कर्मचारियों को बताया कि हम पॉजिटिव हैं हमें भर्ती कर लो। यह सुनते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने जानकारी सीएमएस को दी। मरीज के स्वंय आने की जानकारी मिलते ही सीएमएस ने उसे भर्ती करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीड़ित मरीज के घर एंबुलेंस भेजी गई थी। पर वह एंबुलेंस पर नहीं बैठी, पति के साथ बाइक से मेडिकल कॉलेज चली गई। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवती गर्भवती है। उसका सामान्य प्रसव नहीं हो सकता है। आपरेशन से ही प्रसव होगा। जिसके कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।