{"_id":"5f13408f8ebc3e637122d30e","slug":"corona-kannauj-news-knp571963157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में हॉटस्पॉट शहर के मोहल्ला काजीटोला में स्वास्थ्य कम्रियों ने सैंपल लिए।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के कॉजीटोला हॉटस्पॉट में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य टीम के साथ कुछ महिलाओं ने अभद्रता कर दी। स्वास्थ्य टीम ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को फटकार लगाई, इसके बाद 35 लोगों ने सैंपल लिए गए।
काजीटोला में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोग कोरना पॉजिटिव निकले थे। इन लोगों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने के लिए शनिवार करीब 11 बजे स्वास्थ्य टीम पहुंच। एक बजे तक कोई सैंपल देने नहीं पहुंचा। इसके बाद टीम ने संक्रमितों के घर पहुंची और सैंपल देने की बात कही, तो महिलाएं भड़क र्गइं। उन्होंने सैंपल देने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य टीम से नोकझोंक कर अभद्रता भी की। टीम प्रभारी डा. प्रदीप कुमार और टेक्नीशियन अशोक सिंह चंदेल ने सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप को जानकारी देकर कोतवाली पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक के निर्देश पर काजीटोला मोहल्ला में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने महिलाओं को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद 35 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया। सीएमओ ने बताया कि महिलाओं ने सैंपल देने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर टीम से अभद्रता की थी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।