फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

महिला समेत चार कोरोना पॉजिटिव

Mon, 06 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को चार महिलाओं समेत आठ नए पॉजिटिव सामने आए। दो महिलाएं पति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। इसमें एक पीएनबी के शाखा प्रबंधक की पत्नी हैं। तीन कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

कचहरी रोड सरायमीरा निवासी पीएनबी के शाखा प्रबंधक के संक्रमित मिलने पर उनकी पत्नी (30 वर्ष) का सैंपल लिया गया था। सोमवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वह पति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। मानीमऊ क्षेत्र के उदैतापुर गांव निवासी 35 वर्षीय महिला भी पति के संपर्क में आने से संक्रमित हो गई। वह कुछ दिन पहले पति के साथ मुंबई से लौटी थी। पति की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी थी। इस दंपति के सहयोग में आने से 24 वर्षीय और 35 वर्षीय पड़ोसी युवक भी संक्रमित हो गए। इसी गांव में दिल्ली से लौटी 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। शहर के शेखाना मोहल्ला में 46 और 42 वर्षीय युवक और छिबरामऊ के हाथिन मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल गौतम बुद्ध मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

262 पहुंची मरीजाें की संख्या
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 262 पहुंच चुकी है। इसमें 227 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। अब 26 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 173 प्रवासी हैं। कलक्ट्रेट और जिला कोर्ट समेत 17 हॉटस्पॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल लेने गई स्वास्थ्य टीम से नोकझोंक
तिर्वा। सराफा बाजार में एक व्यापारी में कोरोना मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। बाजार में बैरीकेडिंग लगाने का व्यापारियों ने विरोधी किया। कई दुकानदारों ने दुकानें भी नहीं खोलीं। इसी बीच व्यापारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची लेकिन लोगों ने सैंपल देने से इंकार कर दिया। उनकी स्वास्थ्य टीम से नोकझोंक भी हो गई। एसडीएम जयकरन ने मौके पर पहुंच व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद 31 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके बाद नगर पालिका ईओ दीपक कुमार ने बाजार और घर-घर जाकर सैनिटाइज का छिड़काव कराया। ईओ ने दुकानदारों से बिना मास्क लगाकर ही दुकान पर बैठने की अपील की।
हॉटस्पॉट कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मियों की कोरोना जांच
कन्नौज। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिकारी और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कलक्ट्रेट को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। कलक्ट्रेट परिसर, विकास भवन में मुख्य गेट पर पुलिस लगा गईहै। आवश्यक काम वाले लोगों को अंदर जाने की अनुमित है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार व डीएम कार्यालय पर कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों की जांच की गई। डीएम राकेश कुमार ने बताया मंगलवार को विकास भवन और तहसील पर अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।

फोटो-21 मेडिकल में आई हाईटेक ट्रूनैट मशीन।
मेडिकल कालेज में ट्रूेनेट मशीन से होगी कोरोना जांच
तिर्वा। मेडिकल कालेज में हाईटेक ट्रूनेटि मशीन आ गई हैं। कोरोना जांच अधिक करने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने सरकार से हाईटेक मशीन की मांग की थी। सरकार ने मेडिकल कालेज में कोरोना जांच के लिए ट्रूनैट मशीन दे दी है। प्राचार्य डा.नवनीत कुमार ने बताया कि अभी तक कोरोना जांच के लिए सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे। अब कालेज में ही इस मशीन से कोरोना की जांच संभव हो जाएगी। कालेज में मशीन आ गई, जिसे माइक्त्रसेबायोलॉजी विभाग को सौप दी गई। अब कोरोना जांच के बाद संक्रमितों को रिपोर्ट लेने के लिए कई दिनों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed