फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corona

14 स्वस्थ हुए, दो नए पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona
कलक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क पर फरियादी की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करता कर्मचारी - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। 14 संक्रमितों ने शनिवार को कोरोना को मात दे दी जबकि दो नए पॉजिटिव सामने आए। ठीक हुए लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया। नए संक्रमितों को दो नए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में 44 हॉटस्पॉट बचे हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो नए मरीजों के साथ जिले मेें कोरोना मरीजों की संख्या 232 पहुंच गई है। 173 ठीक हो चुके हैं। इसमें 14 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। सीएचसी तिर्वा व मेडिकल कॉलेज कोविड-19 अस्पताल से एक-एक, गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर से 12 लोगों को छुट्टी दे दी गई। अभी 58 मरीजों का हास्पिटल में उपचार चल रहा है। संक्रमितों में 162 प्रवासी हैं। मौजूदा समय जिले में 44 हॉटस्पॉट बनाए गए है।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव में मलिकपुर खड़नी सौरिख निवासी 55 वर्षीय अधेड और गांव बहादुरपुर मुरैया निवासी 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। मलिकपुर खड़नी का अधेड़ गाजियाबाद और बहादुरपुर का गुरुग्राम से लौटा था। जिले से अब तक 7,487 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 303 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सैंपल कलेक्शन सेंटरों पर नियमित रूप से एक सैकड़ा से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज। कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी फरियादियों व कर्मचारियों को कलक्ट्रेट गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। इसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। डीएम ने इसके लिए एक स्टाल लगाया है। इसके अलावा एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों में कोविड केअर हेल्प डेस्ट गठित की गई। थाने में पहुंचने वाले लोगों को सैनेटाइज करने के साथ मास्क लगाने की सलाह दी जाएगी।

खड़िनी। गाजियाबाद से लौटे युवक के पॉजिटिव निकलने से मलिकपुर को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीम ने युवक के 22 परिजनों का सैंपल लिया है। खांसी जुकाम व बुखार के लक्षण होने पर अधेड़ का 24 जून को सैंपल लिया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि संपर्क में आए गांव के लोगों की सूची तैयार करवाई जा रही हैं। विभाग की आठ टीमें घर घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed