फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   corn seeds

मक्का बीज के दाम 470 रुपये तक बढ़े

Sat, 30 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
corn seeds
कन्नौज। मक्का के बीज ने उछाल मार दिया है। इसके दाम 470 रुपये तक बढ़ गए हैं। मक्का की फसल में लगातार नुकसान झेल रहे किसान अब इसे बोने को लेकर परेशान होने लगे हैं। दाम ऐसे ही चढ़े रहे तो इस बार मक्का की फसल का रकबा घट सकता है।
विज्ञापन

जिले में आलू के बाद सबसे ज्यादा जायद में मक्का बोया जाता है। किसानों को आलू की खुदाई के बाद सबसे मुफीद फसल मक्का की लगती है। किसानों को कई बार मक्का के अच्छे दाम मिल चुके हैं। यही वजह है कि जिले में पिछली बार 25,116 हेक्टेयर में मक्का की बुआई की गई थी। फसल तैयार होने के बाद कोरोना का ग्रहण लग गया। किसानों को मक्का माटी के मोल बेचना पड़ गया।
विज्ञापन

पिछले साल मक्का में नुकसान के बाद इस बार बीज के दाम उछाल पर हैं। दामों में बढ़ोतरी से किसान परेशान हैं। इन दिनों खाद-बीज की दुकानों में मक्का बीज 470 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। पिछले साल मक्का बीज के दाम 350 रुपये प्रति किलो थे। इससे इस बार किसान मक्का की बुआई से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर भी किसानों में असमंजस
मक्का के दानों की सबसे ज्यादा खपत मुर्गी दाने में होती है। वर्तमान समय में बर्ड फ्लू चल रहा है। कई जगह मुर्गियों के मारे जाने की खबर आई है। इससे किसान खपत को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed