{"_id":"66ef2cdddf107cf68004e9e4","slug":"coriander-becomes-costlier-than-chocolate-tomato-costlier-than-milk-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118836-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चॉकलेट से महंगी हो गई धनियां, दूध से महंगा टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चॉकलेट से महंगी हो गई धनियां, दूध से महंगा टमाटर
विज्ञापन
तालग्राम। बारिश और बाढ़ का दंश सब्जियों को झेलना पड़ा। स्थिति यह हो गई कि हरी सब्जी लोगों की थाली से दूर हो गई है। चॉकलेट से महंगी धनियां हो गई तो दूध से भी अधिक दाम में टमाटर बिक रहा है। हरी मिर्च और धनिया के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए। बारिश का असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है।
गांव के बाजारों में 15 दिन के अंतराल में सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। टमाटर, नींबू, प्याज, मिर्च, धनिया अधिक महंगा हो गया है। सब्जियां महंगी होने के कारण आम जनता की जेब ढीली हो रही है। रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब फुटकर में 70 से 80 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। अरबी और तोरई भी महंगी हुई है।
सब्जी विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि सब्जियों के कीमतों में अभी और उछाल आ सकता है। महंगाई के चलते ग्राहक कम मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में दुकानदारों ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण कुंदरू, परवल, लौकी, तोरई, टमाटर, करेला, धनिया से लेकर अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगह खेत पानी में डूब गए हैं। मंडी में सब्जी की आवक कम होने के साथ ही दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सब्जियों के दाम प्रति किलो पहले अब
आलू- 25 - 30
प्याज - 35 - 70
टमाटर - 30 - 60
धनिया पत्ती - 200 - 400
मिर्च - 60 - 150
अरवी - 40 - 70
करेला - 30 - 60
तोरई - 20 - 40
कद्दू - 20 - 40
कंदुरू- 40 - 60