फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cooperation sought from villagers for development of industrial corridor

Kannauj News: औद्योगिक गलियारे के विकास पर ग्रामीणों से मांगा सहयोग

Wed, 11 Mar 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cooperation sought from villagers for development of industrial corridor
ठठिया। औद्योगिक गलियारे के विकास को लेकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को अलियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यूपीडा) औद्योगिक गलियारा योजना चला रहा है। इसके तहत क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक गलियारा विकसित किया जाना है। इस परियोजना के लिए चार गांव ठठिया, अलीपुर अहाना, भुन्ना और चंदौली चिह्नित किए गए हैं। अलीपुर अहाना गांव में औद्योगिक गलियारे के विकास हेतु 142.60 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन


डन्होंने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उद्योगों की स्थापना से विकास को गति प्राप्त होगी। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव रखे, जिनका समाधान किया गया। यूपीडा द्वारा संचालित यह औद्योगिक गलियारा योजना क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएगी। इसका मुख्य लक्ष्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। ठठिया तहसील के चार गांवों को इसके लिए चुना गया है। अलीपुर अहाना में सबसे अधिक 142.60 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। यह औद्योगिक गलियारा क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक होगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed