फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Contractors backed out after the tender was approved.

Kannauj News: टेंडर पास होने के बाद ठेकेदारों ने खींचे हाथ

Sun, 28 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Contractors backed out after the tender was approved.
कन्नौज। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के सरकारी दावों को झटका लगा है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद भी ठेकेदारों ने काम हाथ में लेने से इन्कार कर दिया। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी धरोहर राशि जब्त कर ली है।
विज्ञापन

40 लाख रुपये के दो विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया था। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं। प्रक्रिया में शामिल होकर ठेकेदारों ने इन कामों का ठेका हासिल किया। नियमानुसार उन्हें एक निश्चित अवधि में विभाग के साथ अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करने थे। विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदारों को अनुबंध करने के लिए आधिकारिक रूप से सूचित किया। इसके बावजूद ठेकेदारों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। समय सीमा समाप्त होने पर विभाग ने अंतिम चेतावनी पत्र भी जारी किया।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने उसे भी नजरअंदाज कर दिया और काम करने से हाथ पीछे खींच लिए। उनकी इस टालमटोल और लापरवाही के कारण विकास कार्य अधर में लटक गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित विभाग ने कड़ा फैसला लिया। ठेकेदारों द्वारा निविदा के समय जमा की गई धरोहर राशि सरकारी खाते में जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों की मनमानी के कारण सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य रुक गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना था। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी, जो अब टूट गई है। जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों में देरी से लोगों को परेशानी हो रही है।

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब इन अटके हुए कार्यों को पूरा कराने के लिए दोबारा निविदाएं बुलाई जाएंगी। विभाग दोबारा निविदाएं जारी करने की तैयारी कर रहा है ताकि जनता के हित के कार्य समय पर पूरे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed