फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Contractors and labourers' Holi was dull due to non-payment.

Kannauj News: भुगतान न मिलने से ठेकेदार और मजदूरों की होली फीकी

Tue, 03 Mar 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Contractors and labourers' Holi was dull due to non-payment.
कन्नौज। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन की किस्त जारी होने के बाद भी काम करने वाले ठेकेदार का भुगतान नहीं किया गया। मामले में ग्राम प्रधान व सचिव पर लापरवाही का आरोप है। वहीं विभागीय अधिकारी तकनीकी गड़बड़ी के चलते भुगतान न हो पाने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे मजदूरों की होली का त्योहार फीका पड़ गया है।
विज्ञापन


जिले में 26 नए अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत अमोलर में निर्माणाधीन भवन बनाने में लगे ठेकेदार अरविंद सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से पहली किस्त दिए जाने के बाद भी ग्राम पंचायत ने भुगतान नहीं किया। ठेकेदार ने ग्राम प्रधान व सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना था कि होली के त्योहार से पहले भुगतान किए जाने का आदेश होने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं दी गई। इससे त्योहार पर दिक्कत हो रही है। कई बार प्रधान व सचिव से भुगतान के लिए कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सोमवार को भी पीड़ित ठेकेदार जिला पूर्ति कार्यालय मामले की शिकायत को लेकर पहुंचा लेकिन अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद मिला। बीते सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने अन्नापूर्णा भवन के लिए दूसरी किस्त डालने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा को निर्देश दिए थे। साथ ही ग्राम पंचायतों से भवन के लिए दूसरी किस्त की डिमांड भेजने को कहा गया था लेकिन जिस ग्राम पंचायत ने अभी तक प्रथम किस्त का पैसा नहीं निकाला वह दूसरी किस्त की डिमांड नहीं भेज रहा है। इस संबंध में सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि साल के बीच में अन्नपूर्णा भवन दिया गया है। स्कीम में वैलेंस नहीं पड़ पा रहा है। इससे यह दिक्कत आ रही है। वहीं बीडीओ उमाशंकर शाहू ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के वजह से किस्त का पैसा निकल नहीं पा रहा है। जल्द ही किस्त का आंवटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed