{"_id":"68efef14005c5de07d09295a","slug":"container-driver-injured-after-colliding-with-truck-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138753-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक से टकराया कंटेनर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक से टकराया कंटेनर चालक घायल
विज्ञापन
अमोलर। गुरुग्राम जा रहा कंटेनर बुधवार को तालग्राम के बिचपुरवा गांव के पास ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसे में चालक घायल हो गया जबकि कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
इटावा के थाना जसवंत नगर के नगला केशव निवासी सुबोध यादव बस्ती से कंटेनर लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बिचपुरवा गांव के पास सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से आगे जा रहे ट्रक के पीछे कंटेनर जा घुसा। चालक को काफी चोट आई है। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, एटलस गश्त दल मौके पर पहुंचे। चालक का मौके पर एंबुलेंस के ईएमटी ने उपचार किया। क्षतिग्रस्त कंटेनर को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी को दी है। (संवाद)