फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Consumers said install the old meter only

Kannauj News: उपभोक्ताओं ने कहा पुराना मीटर ही लगाओ

Sat, 25 Apr 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Consumers said install the old meter only
छिबरामऊ। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। मोहल्ला कस्सावान क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने स्मार्ट मीटर को लेकर शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना है कि पुराना मीटर ही लगाओ।
विज्ञापन


शिविर में जेई करन जायसवाल, लाइनमैन अकील उर्फ गुड्डू, प्रदीप दुबे, अखिलेश दुबे ने लोगों की समस्याओं का निराकरण किया। मोहल्ले के रानू कुरैशी, हसीन, कुरैशा, रहीशा, अजय कुमार, रजनीश कुमार, गुलेराना, सलमान, अबरार अहमद, अनीस अहमद, सफी अहमद आदि उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी जताई। पूर्व सभासद रानू कुरैशी ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की बात रखी। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल पहले की तुलना में दोगुना आ रहा है। साथ ही कई बार बिना वजह लाइट बंद हो जाती है। कैंप में पहुंचे अन्य उपभोक्ताओं ने भी इसी तरह की समस्याएं बताते हुए स्मार्ट मीटर प्रणाली पर सवाल खड़े किए और विभाग से तत्काल समाधान की मांग की। जेई ने उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करते हुए बताया कि पूर्व में लगे पोस्टपैड मीटर का बकाया होने के कारण अतिरिक्त बैलेंस कट रहा है। पुराना बिल क्लियर होते ही पैसे कटने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन



किन्नरों ने भी तालियां पीटकर जताया विरोध

मोहल्ले में बिजली विभाग की टीम आने की जानकारी होने सोनी किन्नर के नेतृत्व में कई किन्नर शिविर में पहुंच गए। तालियां पीटकर स्मार्ट मीटर के कारण खड़ी हो रही समस्याएं बताते हुए पुराना मीटर लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिकंदरपुर में 22 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण

नगर पंचायत कार्यालय में एसडीओ संजय यादव के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जेई अनिल राम, टीजी-टू मुकेश कुमार ने स्मार्ट मीटर व बिलों से संबंधित 22 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया। एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता भ्रमित न हों, इनमें न तो कोई तकनीकी खामी है और न ही अधिक बिल निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed