फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Construction deadline passed, water tank remains incomplete even after four months

Kannauj News: निर्माण की डेडलाइन बीती, चार माह बाद भी अधूरी पड़ी पानी की टंकी

Sat, 18 May 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Construction deadline passed, water tank remains incomplete even after four months
तालग्राम। भीषण गर्मी में हर घर नल योजना लोगों के लिए वरदान साबित होती, अगर समय से पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो जाता। निर्माण तारीख बीतने के चार माह बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है।
विज्ञापन

इसके कारण टिकरी कलसान पंचायत के पांच गांव के करीब 3,260 बाशिंदों को पेयजल के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदी पड़ी गांव की सड़कें परेशानी का सबब बनी है। ग्रामीणों ने पेयजल टंकी का निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग की।
विज्ञापन



तालग्राम ब्लॉक के ग्राम पंचायत टिकरी कलसान में जल निगम की ओर से 336.95 लाख रुपये से 200 किलोलीटर क्षमता वाली पानी टंकी का सात जनवरी 2022 में निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसको छह जनवरी 2024 को पूर्ण कराया जाना था, लेकिन निर्माण की तय समय सीमा से चार माह बीत जाने के बाद भी पेयजल टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब है, जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। अब भीषण गर्मी शुरू हो गई है, जिसके चलते ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पाइपलाइन बिछाने का काम भी अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया है। खुदी गांव की गलियां और सड़कें दुरुस्त कराने की मांग की गई है। प्रधान दिनेश चंद्र का कहना है कि पेयजल टंकी का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इस कारण ग्रामीणों को अन्य संसाधनों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जल निगम के अधिकारी जल्द ही पेयजल टंकी का निर्माण पूर्ण कराएं।

गांव के कल्याण सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अब तेज धूप में हैंडपंपों पर पेयजल के लिए भीड़ लगी रहती है। समस्या का समाधान कराने के लिए पेयजल टंकी का निर्माण पूर्ण कराकर जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए।

गांव के अभिशेष राजपूत का कहना है कि गांव में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। कुछ गलियों में पाइप लाइन पड़ गई है, लेकिन ज्यादातर गलियाें में पाइपलाइन नहीं डाली गई। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कार्यदायी संस्था के जेई आशीष गुप्ता का कहना है कि टिकरी कलसान पेयजल टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द निर्माण पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed