फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Constable posted in election cell dies of illness

Kannauj News: चुनाव सेल में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत

Sat, 15 Feb 2025 09:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Constable posted in election cell dies of illness
कन्नौज। चुनाव सेल में तैनात सिपाही की किडनी की बीमारी से मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी ने शहीद स्थल पर सलामी देकर पुष्प अर्पित किए। परिजनों को ढाढ़स बंधाकर मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जनपद फतेहपुर थाना ललौरी गांव अढ़ावल निवासी शिव कुमार गुप्ता (56) पुलिस लाइन कन्नौज के चुनाव सेल में सिपाही थे। वह पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में पुत्र हर्ष कुमार के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पद पुत्र व साथी पुलिस कर्मी शिव कुमार गुप्ता को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन

परिजनोंं ने बताया कि शिव कुमार किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में पुलिस लाइन के शहीद स्थल पर एसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सुखपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर पुष्प अर्पित किए। गाॅर्ड व सरकारी वाहन से सिपाही के शव को गांव रवाना किया गया। एसपी विनोद कुमार ने पुत्र हर्ष व परिजनों से बात कर उनकी मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed