फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conscious not to open defecation

खुले में शौच न करने के लिए किया जागरूक

Sat, 02 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Conscious not to open defecation

संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत मेडिकल कालेज में

विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त टीम ने सदर तहसील के गांव बछज्जापुर का भ्रमण किया। इस दौरान गांव वालों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया। खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारियां दीं। वहीं इस दौरान ज्यादातर लोगों के घरों में शौचालय न बने होने की समस्या सामने आई।

महिला टीम से प्रशिक्षण प्राप्त प्रभाष नंदिनी सिंधिया एवं अतरकली ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें शौचालय का प्रयोग करने को प्रेरित किया। ब्लाक समन्वयक विवेक व पंचायत सचिव शमीम अशरफ ने पुरुषों को जागरूक कर गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने का आह्वान किया।

टीम को कई ग्रामीणों के साथ बहस भी करनी पड़ी। महिपाल कुशवाहा ने कहा कि गांव में सरकारी शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। जिन लोगों के घर में शौचालय नहीं बने हैं, उनके सामने खुले में खेतों की ओर शौच के लिए जाना मजबूरी है। लालाराम कठेरिया व सुनील सैनी ने कहा कि पहले हर घर में शौचालय बनवाए जाएं।

जयदेवी, वृजेश प्रजापति, सुनील सैनी ने कहा कि गरीब परिवारों के यहां शौचालय बनाए जाएं, तभी खुले में शौच मुक्त गांव बन सकता है। कई लोग झोपड़ी में रहते हैं, जिनके पास न तो मकान है और नहीं शौचालय। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों की समस्या को अफसरों तक पहुंचाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजेश सक्सेना, कुलकांत कठेरिया, इश्तियाक शाह, संतोष सक्सेना, देशराज कठेरिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed