फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congress's position is strong in West Bengal and UP: Ajay Rai

पश्चिम बंगाल और यूपी में कांग्रेस की स्थिति मजबूत : अजय राय

Tue, 14 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress's position is strong in West Bengal and UP: Ajay Rai
फोटो:46: दिवंगत संजय पौल के परिजनों को ढांढस बंधाते प्रदेश अध्यक्ष। संवाद
छिबरामऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में है और आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन



सोमवार को नगर की पीपल वाली गली स्थित दिवंगत कांग्रेसी नेता पीसीसी सदस्य संजय पौल के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनकी पुत्री निमशा पौल तथा विमला पौल सहित परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर उन्होंने अमेरिका की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका अनावश्यक रूप से ईरान पर दबाव बना रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने इसे गुंडई करार देते हुए कहा कि भारत का हर नागरिक अन्याय के खिलाफ खड़ा है। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिला अध्यक्ष शाकिर हुसैन एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, उषा दुबे, प्रमोद शाक्य, अमोल दीक्षित, आशु चौहान, आसिफ सिद्दीकी, विनोद दुबे, सुरेश तोमर, बहार कुरैशी, गोविंद वर्मा, राजीव अग्निहोत्री, आशाराम यादव, अनुज वर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन





96 वर्षीय पूर्व सैनिक व कांग्रेसी नेता का जाना हाल

विशुनगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम प्रानपुर पल्यौरा पहुंचे। जहां उन्होंने अस्वस्थ चल रहे कांग्रेस जिला महासचिव सौरभ त्रिपाठी के बाबा पूर्व सैनिक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैयालाल त्रिपाठी का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार पंचायत चुनाव न कराने को लेकर पूरी तरह घबराई हुई है। सरकार को डर है कि उनके आपसी झगड़े जनता के सामने आ जाएंगे और उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने तत्काल पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग की। इस मौके पर हरिशंकर मिश्रा, सरोज दुबे, वेंकटेश शुक्ला, विक्रांत चतुर्वेदी, मृत्युंजय शर्मा, मोहित दीक्षित, विकास मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed