फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Congressman pulled peace march

कांग्रेसियों ने निकाला शांति मार्च

Sat, 31 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congressman pulled peace march
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृहमंत्री
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर कांग्रेसियों ने नगर के पश्चिमी बाईपास से शांति मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने तीनों के व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें याद किया।

गांधी पार्क में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद एकता दिवस के रूप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।

इसके अलावा देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती भी मनाई। डा. जीवन शुक्ल ने कहा कि केंद्र के लोग उधार में कांग्रेसी महापुरुषों के लेकर अपना बता रहे हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शमशाद खां ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं ने देश की एकता के लिए अपने प्राण तक दे दिए।

कांग्रेस जिला सेवादल अध्यक्ष देवकी नंदन दुबे ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश में एकता बनाए रख सकती है। नगर अध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि इंदिरा ने देश की एकता की खातिर प्राण तक न्योछावर कर दिए।

उन्होंने कार्यकाल में देश को विश्व के मानचित्र में एक अलग स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी में गांधीजी और नेहरू के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी अहम भूमिका निभाई। आज केंद्र और प्रदेश की सरकार दो संप्रदायों को लड़ाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य अरुण सिंह जनसेवक, संजय पौल, राशिद अली, बजरंग सिंह चौहान, तारिक बशीर, सौरभ त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी दुबे, सीबी सिंह, विश्वनाथ गिहार, रामनाथ दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एनएसयूआई अध्यक्ष मुसीर अहमद, शिवम मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, ओमकुमार अग्निहोत्री, राममनोहर मिश्रा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा से प्रभात मार्केट तक शांति मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed