गुरसहायगंज। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अह्वाहन पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने सेवा सत्याग्रह महारसोई के माध्यम से दो सौ से अधिक भट्ठा श्रमिकों को खाना बांटा।
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष संजीव दुबे, मुन्ना, संदीप त्रिवेदी, रामू त्रिपाठी, शमशाद खां, डॉ. जहीर, डॉ. आरपी सैनी, पीडी विश्वकर्मा, सतीश चंद शर्मा ने नगर के आसपास स्थित भट्ठों पर जाकर मजदूरों को लंच पैकेट बांटे।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल से रिहा करने की मांग की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना महामारी में कांग्रेस की ओर से काफी लोगों की मदद की गई है। जबकि सरकार की ओर से हो रही मदद नाकाफी है।