फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Conch shells and crocodiles echoed in Devi temples

देवी मंदिरों में गूंजे शंख व घड़ियाल

Sat, 24 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Conch shells and crocodiles echoed in Devi temples
कन्नौज। नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में खूब भीड़ रही। यहां महिला, युवतियों समेत पुरुषों ने सुबह से पूजा-अर्चना शुरू कर दी। अष्टमी व नवमी का एक साथ पर्व होने से श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। बाद में कन्याओं को भोजन करवाकर लोगों ने व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चार बजते ही देवी मंदिरों में पूजा-पाठ शुरू हो गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्त पहुंचने लगे। महिलाओं व युवतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अष्टमी व नवमी का पर्व एक साथ होने से रोज की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शहर के ऐतिहासिक फूलमती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गोले में खड़ा करवाया गया। एक-एक करके हाथों को सैनिटाइज करवाने के बाद उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया गया। वहीं, मंदिर में महिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी पर तैनात रही। उन्होंने भीड़ के चलते कुछ भक्तों को बाहर रोक लिया।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मां अन्नपूर्णा, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मां के मंदिरों में अष्टमी को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। देवी भक्तों ने शृंगार भी मां की प्रतिमा पर अर्पण किए। देवी भक्तों ने हवन-पूजन के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में हो रही भीड़ को देखकर पुजारियों ने कोविड नियमों का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed