{"_id":"1ca6b0e2-7744-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"complaint-of-gangrape-lodged-after-40-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दिनों बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिनों बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट
कन्नौज/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में दवा लेने आयी दलित युवती से दो लोगों के बलात्कार के मामले में घटना के 40 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर नगर जनपद की बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती 17 जनवरी 2013 को जिला चिकित्सालय कन्नौज दवा लेने आयी थी। बाद में वह घरेलू सामान की खरीददारी करने कन्नौज शहर गयी।
विज्ञापन
शाम करीब 6.30 बजे रोडवेज बस स्टॉप सरायमीरा पर बस की प्रतीक्षा कर रही थी। तभी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी जसविंदर बाइक लेकर उसके पास आया। पहले की पहचान होने के कारण उसने बाइक से घर छोड़ने की बात कही। इस पर युवती तैयार हो गयी। बाइक पर बैठकर जीटी रोड पर चल दी।
विज्ञापन
जैसे ही जिला चिकित्सालय और बहादुरपुर उज्जैना गांव के बीच पुलिया पर पहुंचे। तभी एक अज्ञात युवक से जसविंदर बाइक रोककर बात करने लगा। इसी बीच दोनों तमंचा लगाकर उसे पुलिया के नीचे खींच ले गए। जहां दोनों ने युवती से बलात्कार किया। बाद में धमकी दी कि यदि घर या पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे।
इसके बाद एक रोडवेज बस रुकवाकर उसे बैठा दिया। घर पहुंचने पर युवती ने अपने माता-पिता को घटना से अवगत कराया। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस कोतवाली पहुंची। जहां उसने शिकायतीपत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गयी। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। गुरूवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर करनसिंह को सौंपी गयी है।