फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Communicable disease control and Dastak campaign till 31st

Kannauj News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान 31 तक

Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control and Dastak campaign till 31st
कन्नौज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने रविवार को अभियान की शुरूआत रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट व नगर पालिका कर्मियों ने आम जनमानस को संक्रामक, जलजनित बीमारियों को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि हैंडपंप के शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करें। हल्का, सुपाच्य एवं ताजा भोजन करें तथा भोजन को हमेशा ढककर रखें। साफ, ताजे फलों, साग, सब्जियों व ताजी ढकी हुई मिठाइयों का ही सेवन करें। पेय पदार्थों का सेवन करने से पहले इक्सपायरी तिथि अवश्य चेक करें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें व घरों की खिड़कियों में जाली लगवाएं या बंद रखें। उल्टी, दस्त आदि संक्रमण के लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें, चिकित्सक से इलाज कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए नलों व घरों के आसपास गंदगी व पानी एकत्र न होने दें। बासी एवं दूषित का सेवन करने से बचें। कटे-फटे फल, सड़ी गली सब्जियों का सेवन करने से बचें। खुली चाट, मिठाइयों के सेवन से परहेज करें। दूषित पेय पदार्थ, खुले गन्ने का सेवन न करें। बिना चिकित्सक की सलाह के दवाइयों का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि निरंतर अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed