फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Commotion in daughter's in-laws, villagers tied her and beat her

Kannauj News: बेटी की ससुराल में हंगामा, ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

Mon, 01 Apr 2024 05:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 01 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Commotion in daughter's in-laws, villagers tied her and beat her
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरांव में बेटी की ससुराल आए कन्नौज के व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। चार घरों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर पिटाई लगा दी। पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज लाई, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। पुरांव के रहने वाले शिवम की 25 दिन पहले 5 मार्च को दिव्या पुत्री अरविंद निवासी अदउआ जिला कन्नौज के साथ शादी हुई थी। होली के बाद अरविंद बेटी से मिलने पुरांव आया था। अरविंद की पत्नी सुमन भी उसके साथ थी। शनिवार की देर रात उसने शराब पीने के बाद गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी सुमन ने अरविंद को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आगबबूला हो गया और अपनी पत्नी के साथ ही मारपीट करने लगा। जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

अरविंद के जीजा दौलतराम ने बताया की अरविंद शराब पीने का आदी है। कल रात 10 बजे के बाद गांव के लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। जब उसकी पत्नी सुमन उसे रोकने गई तो उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान अरविंद के हाथ में कन्नी पड़ गई, जिससे सुमन के चेहरे व सर में प्रहार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। ग्रामीणों ने जब अरविंद को रोकने का प्रयास किया तो वह छत पर चढ़ गया और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। ईंट-पत्थर लगने से गांव के नवीन प्रताप, दिलखुश, सुमित, छोटे सहित कई लोग घायल हो गए। वहीं अपनी बेटी व आसपास के तीन मकानों में तोड़फोड़ कर दी। घर में रखा सामान टूट गया। टूटे सामान को भी उसने घर से बाहर गली में फेंक दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मलावन पुलिस ने भी अरविंद को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। गुस्साए ग्रामीणों ने अरविंद को पीट दिया। मौका पाकर अरविंद बेटी के पड़ोसी के घर पर पड़ी सीमेंट चादर पर चढ़ गया। ईंट-पत्थर लगने से घायल हुए ग्रामीणों ने अरविंद को उतारने की कोशिश की। मगर वह इधर-उधर कूदता रहा। वजन पड़ने से सीमेंटेड चादर टूट गई। जिससे अरविंद नीचे गिर पड़ा। जमीन पर गिरते ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अरविंद की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्रथम दृष्ट्या व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था। आपसी मामला होने की वजह से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed