फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Collection Amin suspended for not depositing market collection

Kannauj News: बाजार वसूली जमा न करने पर संग्रह अमीन निलंबित

Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Collection Amin suspended for not depositing market collection
कन्नौज। तिर्वा के बेलामऊ सरैया में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में वसूली करने के बाद राजस्व विभाग में संग्रह अमीन ने जमा नहीं किया। एसडीएम ने मामले की जांच कराई। जांच में पुष्टि होने पर एसडीएम ने शनिवार को संग्रह अमीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बेलामऊ सरैया में साप्ताहिक बाजार मंगलवार और शुक्रवार को लगती है। दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन साल से बाजारों की नीलामी नहीं हुई है। संग्रह अमीन संजीव बाथम पांच से 10 रुपये छोटे दुकानदारों से और बड़े दुकानदारों से 10 से 20 रुपये जमा करते हैं और धनराशि को नजारत अनुभाग में जमा करते हैं। नजारत अनुभाग के रजिस्टरों की जांच की गई तो वर्ष 2023-24 में जुलाई, अगस्त, अक्तूबर और दिसंबर का संग्रह अमीन ने जमा नहीं किया। दुकानदारों ने भी धनराशि जमा करने की प्राप्ति रसीद नहीं दिखाई। इस पर एसडीएम अशोक कुमार ने संग्रह अमीन को निलंबित करते हुए तहसील के संग्रह कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए हसेरन के नायब तहसीलदार सतीश कनौजिया को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed