फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cold wave in kannauj

शीतलहर बरपा रही है कहर

Sat, 16 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 16 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन

कन्नौज। सर्द हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे दिन और रात का पारा गिर गया है। पहाड़ों पर हुई बूंदाबांदी और बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी हवाओं का रुख सर्द हो गया है। शुक्रवार को भी दिन भर मौसम सर्द बना रहा है। शीतलहरों ने लोगाें का निकलना मुश्किल कर दिया। धूप भी खिली हुई थी, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। धूप निकलने से लोगाें को कुछ देर के लिए राहत तो मिलती है लेकिन तीन बजते-बजते धूप की गर्मी भी खत्म हो जाती है।

विज्ञापन

पूरे दिन चली शीतलहर से ने लोगाें को ऊनी कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। सरकारी अस्पतालाें के अलावा निजी अस्पतालाें में भी सर्दी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने भी लोगाें को ठंड से बचने को उपाय सुझाए हैं। बाइक चालकों को ठंड से बचाव के लिए हेलमेट लगाने की सलाह दी गई है। शहर के तिर्वा क्रासिंग, ट्रैफिक पुलिस बूथ चौराहा, सरायमीरा बस अड्डा, मकरंदनगर , ग्वाल मैदान, लाखन तिराहा समेत अन्य सभी प्रमुख चौराहाें पर अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन व पालिका कर्मचारियों की ओर से कर दी गई है। बस अड्डे में बने रैन बसेरे में भी सोने वाले लोगाें को नए रजाई-गद्दे दे दिए गए हैं जिससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से बच्ची की मौत
चपुन्ना (ब्यूरो)।  ग्राम चपुन्ना में मोहम्मद अली की दो साल की बच्ची आसिया को ठंड लग गई। रात में ही तबीयत बिगड़ने के बाद भी उसे गरीबी की वजह से वह जिला अस्पताल तक नहीं ले जा सका। घर में ही उसकी पत्नी बेटी का घरेलू इलाज करती रही। गोदी में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।  मोहम्मद अलीसीमेंट और मौरंग की दुकान पर मजदूरी करता है। इस समय यह काम भी नहीं चल पा रहा है। उसने बताया कि दो साल की बेटी आसिया को रात में सर्दी लग गई। इलाज के लिए पैसे न होने से वह किसी प्राइवेट डाक्टर के पास भी नहीं ले जा सका। भोर में घर में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से मां शहनाज बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ठंड से मौत होने की बात से इनकार कर रहा है। इस संबंध में एसडीएम तिर्वा डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन को इस तरह की घटना के बारे में सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से हरदोई के वृद्ध की मौत
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई। उसे गुरुवार को जिला चिकित्सालय से रिफर करके मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोपहर तीन बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव को हरदोई जिले ले गए। हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी रतीराम (65) को गुरुवार की दोपहर शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान अचानक ठंड लग गई थी। इससे उनकी बोलचाल भी बंद हो गई थी। सीएचसी बिलग्राम से उसे जिला चिकित्सालय कन्नौज में रिफर किया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। मृतक के भाई घसीटे व भतीजे कुंअरपाल ने बताया कि दो दिन चले उपचार के दौरान हालत में सुधार हो रहा था। अचानक दोपहर को उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि अचानक हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक ठंड का शिकार होकर यहां आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed