{"_id":"69e7ba8b7f92bf982900da2f","slug":"cold-storage-manager-accused-of-embezzling-rs-40-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1007-147976-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोल्ड स्टोरेज मैनेजर पर 40 लाख रुपये के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोल्ड स्टोरेज मैनेजर पर 40 लाख रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर पर 40 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी मैनेजर योगेंद्र यादव, जो पिछले कुछ वर्षों से कार्यरत था, पूछताछ के बाद से फरार है। ठठिया रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राम दीक्षित की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोल्ड स्टोर मालिक राम दीक्षित ने बताया कि योगेंद्र यादव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान के धन का गबन किया। 11 मार्च को जब उससे इस संबंध में पूछताछ की गई, तो उसने अपने एक बैंक खाते का विवरण प्रस्तुत किया। इस खाते में 83 लाख रुपये के बड़े लेन-देन की जानकारी सामने आई। जब उससे अन्य बैंक खातों की जानकारी मांगी गई। तो उसने बहाना बनाया और उसी दिन शाम 4:45 बजे घर चला गया। इसके बाद से वह लगातार स्टाफ को अभी आ रहा हूँ कहकर टालता रहा, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है, उसके फरार होने की पुष्टि हुई।
संदेह होने पर जब स्टाफ उसके घर पहुंचा, तो उसके पिता शेरसिंह यादव ने बताया कि योगेंद्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम अलियापुर चला गया है। शेरसिंह यादव ने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और उन्हें वहां से जाने के लिए धमकाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर योगेंद्र यादव के विरुद्ध उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।