{"_id":"61608fd28ebc3e1dde76f29b","slug":"closed-houses-were-targeted-millions-stolen-kannauj-news-knp657150848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाती महिला।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। चोरों ने गुरुवार रात बंद पड़े पांच मकानों को निशाना बनाया। यह यहां से लाखों रुपये की नगदी और जेवर ले गए। ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ज्ञानोदय नगर में सीमा देवी बेटे आयुष (14) के साथ रहती हैं। पति रामदयाल जम्मू कश्मीर के उधमपुर में इंडियन आर्मी में तैनात हैं। छह अक्तूबर को सीमा देवी बेटे के साथ मायके जसपुरा गई थीं। गुरुवार रात मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। अलमारी, बक्सों व सूटकेस के ताले तोड़कर एक लाख रुपये नगद, एक जोड़ी झुमकी, एक जंजीर, दो मंगलसूत्र, 12 अंगूठी, एक हार, एक जोड़ी पायल, एक लैपटॉप ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा। सूचना पर पहुंचीं सीमा देवी ने नौ लाख की चोरी का अनुमान लगाया है।
इसी मोहल्ले के जगत प्रताप सिंह पेंट्स की दुकान किए हैं। तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली नहीं आ रही थी। शाम को यह पत्नी प्रिया देवी के साथ गांव जसमेड़ी चले गए। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये का पेंट्स, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक हार, आठ अंगूठी, एक जंजीर, एक जोड़ी पायल, गैस सिलिंडर और 30 हजार रुपये ले गए। इसी मोहल्ले की रेखा पत्नी अरविंद कुमार बच्चों के साथ रहती हैं। यह गुरुवार को ससुराल में सास सुरजा देवी के तेरहवी संस्कार में शामिल होने गई थीं। रात में चोरों ने 50 हजार नगद, सोने के चार कंगन, दो जोड़ी पायल, दो जंजीर, चार अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी, एक हार और एक कमर बंद समेत लगभग छह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
वहीं कायमपुर निवासी उपासना पत्नी सानू तीन माह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थीं। परिजनों के साथ लखनऊ दवा लेने गई थीं। रात में गेट का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। इसी गांव के सुभान अली ससुराल में रहते हैं। गुरुवार को किसी काम से करहल (मैनपुरी) गए थे। चोरों ने इनके मकान का भी ताला तोड़ दिया। सूचना के बाद भी गृहस्वामी के घर न पहुंच पाने से नुकसान की जानकारी नहीं हो सकी।