फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cleaning the plantation

सफाई कर किया पौधरोपण

Wed, 24 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cleaning the plantation

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में

विज्ञापन
निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवकों ने तहसील एवं मुंसिफी परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया।

सेवादल संचालक सुशील बाबू एवं संचालिका शशी प्रभाकर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने हाथों में झाड़ू, फावड़ा, तसला लेकर तहसील और मुंसिफी परिसर में फैली गंदगी को साफ किया। एकत्र गंदगी व कचड़े को पालिका के कूड़ा वाहन में डाला और फिर चूने का छिड़काव भी किया। इसके बाद एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।

इससे पूर्व छिबरामऊ शाखा के मुखी महात्मा राजकुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष 23 फरवरी को हम सभी निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्म दिवस मनाते हैं। कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में एक साथ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। समाज की सेवा करना निरंकारी मिशन का प्रमुख उद्देश्य है।

सुशील बाबू ने कहा कि यह मानवता की सबसे महान सेवा है। स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ पर्यावरण से संक्रामक रोग नहीं फैलते। कूड़ा वाहन भेजने के लिए उन्होंने पालिका प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस दौरान सुरभि, मनोरमा, विमला, विनीता, भावना, गीता, नरेश वर्मा, आशाराम, गिरिराज, जितेंद्र, प्रशांत, बृजकिशोर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed