तालग्राम। खड़ंजा निर्माण में घटिया सेम ईंटों का प्रयोग होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण भड़क गए। हंगामा करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इन्होंने काम रुकवा दिया। अब ग्रामीण आरसीसी मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं।
तालग्राम मार्ग से चंदपुर्वा गांव में विधायक कोटे से खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बुधवार को सेम ईंट लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि सेम ईंटों से खड़ंजा जल्द उखड़ जाएगा। आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया जाए। इस दौरान ग्रामीण श्रीकृष्ण, ओमप्रकाश, श्रीराम, रामप्रकाश, लालमन, मलखान, ओमकार, रमेश चंद्र, करन लाल, हिलाल, अशरफ और देवेंद्र ने कहा कि खड़ंजा निर्माण में लगाई जा रहीं ईंटों की जांच की जाए। आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया जाए।