फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   choron ne paanch gharon va ek dukaan ko banaaya nishaana, laakhon kee choree

चोरों ने पांच घरों व एक दुकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Wed, 16 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
choron ne paanch gharon va ek dukaan ko banaaya nishaana, laakhon kee choree
टूटी पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। चोरों ने बिधूना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात पुलिस गश्त को खुली चुनौती दे डाली। चोरों ने पांच घरों और एक दुकान को निशाना बनाया। दो शिक्षकों के घर से लाखों रुपये के जेवर, नगदी और दुकान से टायर ले गए। बाकी जगह ताले तो टूटे लेकिन चोरों के हाथ कुछ लग नहीं सका। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

नगर में बिधूना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शैलेंद्र सिंह पाल पुत्र वीरेंद्र सिंह पाल का घर है। यह कृषक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। मंगलवार रात चोरों ने शैलेंद्र सिंह व उनके चचेेरे भाई रजनेश पुत्र चंद्रभान के कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर यहां से दस हजार रुपये और करीब दस लाख रुपये के जेवर ले गए। इसके बाद पड़ोस में रह रहीं अन्नपूर्णा पाल पत्नी सुरेश चंद्र के मकान के दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। घर के लोगों के जागने से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। चोरों ने विनोद कुमार गुप्ता और सुनील कुमार के घरों के कुंडे तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। मकान खाली होने की वजह से चोर यहां कुछ पा नहीं सके।
विज्ञापन

दूसरी बड़ी चोरी पड़ोस में रह रहे मैनपुरी जिले के रजनीश पुत्र स्व. मानसिंह के घर हुई। यह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। इनकी दीवार से घर में कूदकर चोर ढाई लाख रुपये नगद व करीब 13 लाख रुपये के जेवर ले गए। इनके पड़ोस में मोहम्मद रजा अली पुत्र रोशन अली की पंचर की दुकान से चोरों ने ट्रक के सात टायर चोरी कर लिए। नगर में एक साथ हुईं चोरी की कई वारदातों से हड़कंप मच गया। घरों के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा व एसआई अभिषेक शुक्ला मौके पर पहुंच गए। इन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने नमूने इकट्ठे किए। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर चोरी की वारदातों से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। नागरिकों ने बताया कि इस रोड पर देर रात तक गश्त नहीं होती है। न ही किसी कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई जाती। अगर पुलिस सक्रिय रहती तो यह वारदातें नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक के घर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब
सबसे बड़ी चोरी रजनीश उर्फ राहुल पुत्र स्व. मानसिंह के घर पर हुई। पुलिस ने अध्यापक के घर सीसीटीवी कैमरा लगा देगा तो राहत की सांस ली। पूछताछ में पता चला कि सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। अप्रैल 2020 में रजनीश केे पांच माह के बेटे पीयूष का देहांत हो गया था। तब से पत्नी स्वाति डिप्रेशन में हैं। शनिवार को वह पत्नी का इलाज कराने कानपुर गए थे। साल 2014 में पिता मान सिंह की ब्रेन हेमरेज से मौत हो चुकी है। भाई साहुल को एचडीएफसी व किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर परौर में गिट्टी मौरंग की दुकान कराई थी। लोन जमा करने के लिए ढाई लाख रुपये घर में रखे थे। शनिवार को इसी में से 10000 रुपये वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए ले गए थे। 25 नवंबर को साहुल की शादी हुई थी। पत्नी का जेवर भी घर में रखा हुआ था। रजनीश ने बताया कि वह बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगथरा के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed