फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chori

जाल काटकर बीज व दवा की दुकान में लाखों की चोरी

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
chori
chori - फोटो : CHIBRAMAU
तेराजाकेट। जीटी रोड पर एक बीज व कीटनाशक दवा की दुकान में मंगलवार रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने छत की जाल काटकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर वन विभाग के पास तौहीद आलम की आलम इंटरप्राइजेज के नाम से खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं की दुकान है। आलू की फसल में झुलसा रोग लगने के कारण दुकान में इंडोफिल, डायथेन, कंट्रोल, थाइपोनेट, मिथायल, मेटालाक्सिल, मैट्रिको, समरस, वायोवीटा व एल 45 दवाएं बिक्री के लिए रखी थीं। मंगलवार रात चोर पहले दुकान के पीछे कोठरी में लगी सबमर्सिबल के गेट को तोड़कर अंदर घुसे। यहां से जीने से होते हुए छत पर पहुंचे। छत की जाल को मोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां से लगभग दो लाख रुपये की दवाएं चुरा लीं।
विज्ञापन

दवाओं को भरकर ले जाने के लिए चोरों ने खाद की बोरियों को खाली कर उनका प्रयोग किया। बुधवार सुबह दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर सराय प्रयाग चौकी इंचार्ज प्रशांत गौतम ने जांच शुरू की। दुकानदार तौहीद आलम ने बताया कि चोर को सभी दवाओं की जानकारी है, इसलिए उसने छांट-छांटकर मंहगी दवाइयां चुराई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चपुन्ना। क्षेत्र के ग्राम उद्दैतपुर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एक गैस सिलिंडर, सिलेंडर, एक गैस भट्ठी, चालीस किलो चावल, दो किलो सरसों तेल व सभी प्रकार के मसाले पार कर दिए। प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की हैै। हालांकि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed