फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chock pipeline dhanshi

Kannauj News: चोक पाइप लाइन से धंसी सड़क, जल आपूर्ति और आवागमन ठप

Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
chock pipeline dhanshi
कन्नौज। 50 साल पुरानी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन में लीकेज होने से सड़क धंस गई। इससे आवागमन बाधित और पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। कई प्रयासों के बाद भी नगर पालिक कर्मचारी पाइप लाइन ठीक करने में असफल हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पांच दिन से करीब तीन सौ घरों में आपूर्ति के बाद नगर पालिका ने टैंक खड़ा कर लोगों को पेयजल मुहैया कराया।
विज्ञापन

शहर के कुतलुपुर मकरंद नगर में करीब 50 साल पुरानी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन कई जगह चोक हो गई। इससे आरसीसी रोड धंस गई। नमी के कारण आसपास मकानों में दरारें आ गईं। नगर पालिका कर्मचारी 29 दिसंबर से जगह-जगह खोदाई कर चोक लाइनों को ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम-लक्ष्मण मंदिर होकर मकरंदनगर चौराहा व जीटी रोड पहुंच रहे हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से नई पाइप लाइन डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द से जल्द चोक लाइन ठीक कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
मकानों में आई दरारें, दहशत में लोग
आरसीसी रोड के नीचे चोक लाइन धंसने से आसपास के मकानों में दरारें आ गईं हैं। इससे लोगों में दहशत हैं। अगर जल्द पाइप लाइन ठीक न की गई, तो मकानों में नुकसान हो सकता हैं। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed