फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Children understand the nuances of evidence testing in the forensics lab

Kannauj News: विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों ने समझीं साक्ष्य परीक्षण की बारीकियां

Mon, 23 Mar 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children understand the nuances of evidence testing in the forensics lab
छिबरामऊ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के चयनित छात्रों को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। छात्रों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र से बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक ज्ञान को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन



बीईओ आनंद द्विवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग और अनुभव के माध्यम से ही इसकी वास्तविक समझ विकसित होती है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उन्हें आधुनिक उपकरणों, साक्ष्य परीक्षण की प्रक्रियाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान की विधियों की जानकारी दी गई। इस भ्रमण में करीब 100 छात्र शामिल हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में भाग लिया था। इस मौके पर एआरपी योगेश यादव, अर्चना चतुर्वेदी, अच्युत त्रिपाठी, सुशील दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed