फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child dies in pickup accident

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Child dies in pickup accident
मानीमऊ। पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रहे बालक की दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की चौकी मेहंदीघाट के गांव दुर्जनापुर निवासी प्रदीप वर्मा का आठ वर्ष का पुत्र नारायण मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेजी से आ रही पिकअप ने नारायण के टक्कर मार दी। नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने दूध ले जा रही पिकअप को पकड़कर चालक को बैठा लिया। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बालक को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed